बसपा प्रमुख मायावती का 70वां जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस'
बसपा प्रमुख मायावती का 70वां जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन होगा। जन्मदिन के बाद, बसपा 2027 के चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारी तेज करने की रणनीति बनाएगी। पार्टी मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेगी और वंचित व मुस्लिम समाज को जोड़ने का प्रयास करेगी। बसपा प्रमुख मायावती का 70वां का जन्मदिन गुरुवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश भर में मंडल स्तर आयोजन होंगे। वहीं पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मायावती ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन करेंगी। जन्मदिन के बाद बसपा विशेष गहन पुनरीक्षण में भागीदारी और चुनावी तैयारी तेज करने की भी तैयारी कर रही है। इस संबंध में जल्द ही बसपा प्रमुख कोआर्डिनेटर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाएंगी। लगातार जनाधार खिसकने से पिछले लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमट चुकी बसपा का पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक विधायक है। बसपा सुप्रीमों वर्ष 2027 के आम चुनाव में वर्ष 2007 जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए संगठ...